Video Of Day

Latest Post

रांची सहित राज्‍य में मौसम बदलने के आसार


रांची। राज्‍य का मौसम एक बार फिर गुरूवार से बदल सकता है। उस दिन एक-दो स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसका अधिक प्रभाव राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी जिलों में देखने को मिलेगा। यह संकेत रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने दिया है। विभाग के मुताबिक प्रभावित जिलों में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज हैं।

विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को भी गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। यह प्रभाव मध्‍य, उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी झारखंड के जिलों में देखने को मिलेगा। उसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां शामिल हैं।

No comments