Video Of Day

Latest Post

कुरमी महाजुटान को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया


रामगढ़। झारखंड कुरमी संघर्ष मोर्चा द्वारा 29 अप्रैल को रांची में आहूत कुरमी महाजुटान को लेकर लालचंद महतो ने शुक्रवार को जिले के बतूलकला, डांडीगाछी, डोकाद, बरियातु, सेरेंगहातुकुल्ली आदि गांवो का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को कुरमी महाजुटान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के बाद से सबसे ज्यादा कुरमी जातियों पर शोषण हो रहा है। कुरमी समाज के आदिवासी होने के तमाम सबूत और महत्वपूर्ण दस्तावेज हमारे पास हैं। हमने सारे दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास को 42 विधायकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन के साथ सौंपा है।
सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए अनुशंसा करनी चाहिए। झारखंड का कुरमी जाति अब राजनीतिक दलों का सिर्फ झंडा नहीं ढोएगा। अपने हक अधिकार के लिए पूरे पारम्परिक वेशभूषा, अस्त्र शस्त्र के साथ मोरहाबादी मैदान में पहुंचकर हक की आवाज को बुलंद करेगा। अभियान में जयप्रकाश महतो, महानंद महतो, जगत महतो, भुवनेश्वर महतो, बीरबल महतो, नंदलाल महतो, धनंजय महतो, आनंद राम महतो, फुलेश्वर महतो, लंकेश्वर महतो आदि मौजूद थे।

No comments