Video Of Day

Latest Post

राज्य के इन जिलों में कुछ देर में बदलेगा

रांची। आने वाले दो से तीन घंटों में राज्य के कुछ जिलों का मौसम बदलेगा। रांची स्थित मौसम विभाग ने तात्कालिक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर और गिरिडीह में मौसम में बदलाव होंगे। यहां अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की उम्मीद भी है।

No comments