Video Of Day

Latest Post

मुठभेड़ में एक उग्रवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद


सिमडेगा। पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के दस्ते के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ झारखंड ओडिशा सीमा पर ठेठईटांगड़ और बांसजोड़ थाना क्षेत्र के पास हुई। इसमें एक उग्रवादी मारा गया। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। इसमें एक कारबाईन, चार राइफल और गोलियां हैं।

बताया जाता है कि मुठभेड़ अहले सुबह करीब 4.30 बजे हुई। यह जोनल कमांडर विजय दांग के दस्ते से हुई। पकड़ा गया एक उग्रवादी घायल है। रांची रेंज के डीआइजी अमोल वी होमकर ने घटना की पुष्टि की। उन्‍होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। एक उग्रवादी घायल है। उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार के अलावा गोलियां बरामद की गयी है।
डीआइजी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घायल उग्रवादी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत उग्रवादी की पहचान की जा रही है। वैसे कुछ लोगों ने उसकी पहचान पांडू के रूप में की है।

No comments