Video Of Day

Latest Post

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वाणिज्य टॉपर रही अनिशा सिंह

अनिशा सिंह
रांची। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम षानदार रहा। वाणिज्य संकाय में अनिशा सिंह ने सर्वाधिक 97 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर होकर नाम रौशन किया। उन्हें अंग्रेजी में 94, हिंदी में 97, एकाउंटेंसी में 95, अर्थषास्त्र में 99 एवं शारीरिक शिक्षा में 100 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञान संकाय में सुमन दत्ता और प्रशांत कुमार ने सर्वाधिक 95.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। उन्होंने अंग्रेजी में 95, गणित में 95, भौतिकी में 95, रसायन षास्त्र में 95, शारीरिक शिक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार है - मनीष कुमार, प्रशांत कुमार राजभर, सिद्धांत कुमार, अनिकेत कुमार, दीक्षा कुमारी, आयत अर्शा, सुधांशु ठाकुर, कुमार आर्यन, डेविड प्रभाकर बिद, हर्षित राज, हर्षित कुमार, लेखराज साव, अमृत कुमार, नयन कुमार पाल और दीपिका रंजन।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसबीपी मेहता ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्‍य की कामना की। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में काफी अच्छा है। उन्होंने अच्छे रिजल्ट का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।
प्राचार्या सूूरज शर्मा
विद्यालय के टॉपर्स (प्रतिशत में)
वाणिज्य टॉपर 
अनिशा सिंह - 97
तुषार जयसवाल - 94.6
सृष्टि चौधरी - 93
विज्ञान टॉपर (गणित)
सुमन दत्ता - 95.2
प्रशांत कुमार - 95.2
मनीष कुमार - 94.8
प्रशांत कुमार राजभर - 94.2
विज्ञान टॉपर (जीव विज्ञान)
हर्षित राज - 94.4
अनिकेत कुमार - 93.6
लेखराज साव - 90.6

No comments