Video Of Day

Latest Post

अनुष्‍का बनी तीन बच्‍चों की मां


रांची। छुट्टी के दिन रविवार को एक अच्‍छी खबर और एक बुरी आई। अच्‍छी खबर है कि अनुष्‍का ने तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया है। यह सुनकर आपको शायद अटपटा लगेगा। विश्‍वास भी नहीं होगा। हालांकि यह शत प्रतिशत सही है। अनुष्‍का तीन बच्‍चों की एक बार में मां बन गयी है।

आप अधिक नहीं सोंचे। यह अनुष्‍का एक बाघिन का नाम है। यह राजधानी से सटे ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में रहती है। उसने रविवार को 3 बच्चों को जन्म दिया है। तीनों स्‍वास्‍थ्‍य हैं। यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को नन्‍हे शावक का दीदार भी हो पाएगा।

बुरी खबर यह है कि पलामू टाइगर रिजर्व में एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी के मुता‍बिक पानी की कमी के कारण उसकी मृत्यु होने की सूचना है। यह खबर वहां घूमने जाने वाले पर्यटकों को मायूय करने वाला है।

No comments