Video Of Day

Latest Post

बीएयू प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को चेताया


रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने हड़ताली कर्मचारियों को चेताया। निदेशक प्रशासन ने उन्‍हें पत्र जारी कर कहा है कि कर्मचारियों को काम करने दें। उन्‍हें बाधित नहीं करें। भविष्‍य में काम में बाधा डालने पर उनके खिलाद्य नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह पत्र वानिकी संकाय के भोलानाथ महतो, आरटीआई शाखा के बाबूलाल महतो, कृषि संकाय के अरविंद कुमार, अख्‍तर हुसैन, कलीम अंसारी, हरिनाथ महतो और कलाम खान को दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सात मई को मुख्‍यालय में घुसकर विभिन्‍न इकाईयों में कार्यरत कर्मियों को इन्‍होंने काम नहीं करने दिया। कार्यों के निष्‍पादन में न सिर्फ बाधा डाली, बल्कि उन्‍हें कार्यस्‍थल से निकल जानेकी धमकी भी दी। यह कृत्‍य न्‍यायोचित नहीं है। उनके इस कृत्‍य से विवि में काम कर रहे कर्मियों का काम बाधित हुआ है। इससे विवि प्रशासन आहत है।
कर्मचारियों में रोष
शिक्षकेतर कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। अध्यक्ष अबू सईद ने कहा कि बीएयू प्रशासन द्वारा राज्य सरकार से शिक्षकेतर कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। कर्मचारियों में इस बात का रोष दिखा कि सात शिक्षकेतर कर्मचारियों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है। अध्‍यक्ष का मानना है कि इस तरह प्रशासन को नहीं करना चाहिए। इससे शांतिपूर्ण धरने पर बैठे कर्मचारी उग्र हो सकते हैं। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

No comments