Video Of Day

Latest Post

सत्ता की राजनीति करती है भाजपा- आलोक साहू


लोहरदगा। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा झूठ के चार साल होने पर उत्सव मना रही है। आम जनता के हालत से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। भाजपा बस सत्ता की राजनीति करना चाहती है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि यहां पर आम जनता पानी, बिजली सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सुविधाओं से महरूम है। भाजपा के बड़े नेताओं को खुश करने को लेकर करोड़ों रुपए फूंके जा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

गरीब आदमी को दो वक्त के लिए खाना नहीं मिल पा रहा है। जीएसटी के बहाने व्यवसायियों को परेशान किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य का वही हाल है। इसके विपरीत भाजपा सरकार बस अपना ही राग अलाप रही है। जनता सब कुछ समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को जवाब देगी। कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डीसी को सौंपा।

No comments