Video Of Day

Latest Post

विद्यापति स्‍मृति समारोह का गुरूवार से आगाज

रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्‍वावधान में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का 24 मई से शुरू हो रहा है। यह 26 मई तक चलेगा। पहले दिन का कार्यक्रम हरमु स्थित विद्यापति दालान पर साहित्यिक समागमशाम 5 बजे से होगा। इस अवसर पर बाल साहित्य पर परिचर्चा और काव्य गोष्ठी होगी। इसमें डॉ जय प्रकाश चौधरी जनक’, प्रो सुभाष चन्द्र यादव, आनंद मोहन झा, मणिकांत सहित स्थानीय कवि शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबोध चौधरी, अमरनाथ झा, आत्मेश्वर झा, मोहन झा पड़ोसी की देखरेख में होगा।

शुक्रवार और शनिवारको कार्यक्रम हरमु मैदान में होगा। लोगों को आमंत्रित करने के लिए विद्यापति रथऔर पदधारियों का समूह, क्षेत्रवार शहर में घूम रहा है। शुक्रवार के कार्यक्रम में सांसद राम टहल चौधरी, विधायक नवीन जायसवाल और शनिवार के कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, श्रम मंत्री राज पालीवार सहित कई गणमान्य लोगों ने अब तक आने की सहमति दी है। हरमु मैदान मे पंडाल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। समारोह स्थल पर मिथिलांचल की कला संस्कृति की अद्भुत छटा बिखरेगी। मिथिलांचल के लोगों के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण होता है, जहां उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मिथिलांचल की लोक कला, गीत संगीत, संस्कृति एवं साहित्य, खान पान इत्यादि को करीब से देखने एवं जानने का अवसर प्राप्त होता है।

No comments