Video Of Day

Latest Post

विभाग ने यहां मौसम बदलने की दी चेतावनी


रांची। आने वाले दो से तीन घंटों में रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे होने की आशंका है। एक-दो स्‍थनों पर मेघ गर्जन (थंडरस्‍टॉर्म) के साथ बारिश भी हो सकती है। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव का असर खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। जानकारी हो कि विभाग लगातार मौसम में बदलाव के संकेत दे रहा है। इसके मद्देनजर सर्तकता बरतने की जरूरत है। असावधानी से जानमाल की क्षति भी हो सकती है।

No comments