Video Of Day

Latest Post

अफगानिस्तान में चार झारखंडी और दो बिहारी मजदूर अगवा


नई दिल्‍ली। अफगानिस्तान में सात भारतीय मजदूरों का अपहरण कर लिया गया है। इसमें चार मजदूर झारखंड के निवासी हैं। अपहृत झारखंडी मजदूरों में  गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित घाघरा के रहने वाले प्रकाश महतो और प्रसादी महतो हैं। महुरी के हुलास महतो  और हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेदम के काली महतो हैं। बीते रविवार को अफगानिस्तान में  अज्ञात बंदूकधारियों ने सात भारतीयों को अगवा कर लिया था। ये सभी बिजली ट्रांसमिशन लगाने वाली कंपनी केईसी में काम करते हैं।

अफगानिस्तान में रह रहे बगोदर के गोरहर निवासी किशुन महतो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि अगवा किए गए सात भारतीयों में झारखंड के चार लोग हैं। केरल के दो और बिहार के एक हैं। अभी तक अगवा किये गए अपहृतों को कहां रखा गया है इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पाई है।

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी ने इस घटना पर दुख जताया है। भारत के राजदूत विनय कुमार को आश्वासन दिया है कि अफगान सुरक्षा बल अपहृत सात भारतीयों की सुरक्षा और सुरक्षित रिहाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

No comments