Video Of Day

Latest Post

माधव लाल सिंह गोमिया से भाजपा उम्‍मीदवार


रांची। भारतीय जनता पार्टी ने माधव लाल सिंह को गोमिया से प्रत्‍याशी बनाया है। इसकी घोषणा रविवार को पार्टी ने कर दी। झारखंड में सिल्‍ली और गोमिया विधानसभा सीट से उप चुनाव हो रहे हैं। झामुमो ने गोमिया से पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी को प्रत्‍याशी बनाया है। आजसू पार्टी ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी लंबोदर महतो को उतारा है। माधवलाल के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्‍प गया है। 
जानकारी देते भाजपा के पदधारी
श्री सिंह पूर्व विधायक और मंत्री रह चुके हैं। जानकारी हो कि उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि दस मई है। स्‍क्रूटनी 11 मई को होगी। नाम 14 मई तक वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 28 मई को होगा। वोटों की गिनती 31 मई को होगी। उसी दिन रिजल्‍ट भी जा जाएगा।

No comments