Video Of Day

Latest Post

NEET: कड़ी जांच के बाद स्टूडेंट्स को मिली एंट्री

रांची। नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को रांची के 17 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया। इस दौरान एग्जाम सेंटर पर पहुंचने पर स्टूडेंट्स की कड़ी जांच की गई। गोगल्स, पर्स, घड़ी, रिंग, इयर रिंग, नोज पीन, चेन, नेकलेस, बेल्ट, मौली धागा, हेयर क्लिप, टोपी आदि पहनकर आने पर अभ्यर्थियों की एंट्री पर रोक थी। हालांकि पहले से सूचना मिल जाने की वजह से स्टूडेंट्स ने ये सब नहीं पहना था।

सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव
परीक्षा एक बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे से सेंटर पर एंट्री मिली। सुबह 9:30 बजे गेट बंद हो गया। नीट में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी से 180 प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे। परीक्षार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड और एक कलर फोटो लाने के लिए कहा गया था।

इन सेंटरों पर हो रही परीक्षा
17 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड, डीएवी कपिलदेव, कैंब्रियन, डीएवी हेहल, डीएवी नंदराज, डीएवी गांधीनगर, डीएवी धुर्वा, डीएवी बरियातू, डीपीएस, जेवीएम श्यामली, केरलि, गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय डोरंडा, केवि नंबर वन एचईसी, लोयला कान्वेंट बूटी मोड़, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी शामिल है।

No comments