Video Of Day

Latest Post

विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आमंत्रण रथ रवाना


रांची। झारखंड मैथिली मंच के तत्‍वावधान में होने वाले विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए विद्यापति रथमंगलवार को हरमु मैदान से रवाना किया गया। यह रथ, हकार यानी आमंत्रण का संदेश ले कर शहर के सभी मुहल्लों में जाएगा। रथ रवानगी के अवसर पर सुबोध चौधरी, अध्यक्ष अरुण झा, महासचिव भारतेन्दु झा, संयोजक संतोष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभय झा, जयंत कुमार झा, ब्रज कुमार झा, गोपाल झा, ब्रज किशोर झा, मोहन झा, प्रेमचन्द्र झा, आलोक तिवारी, कृष्ण कुमार झा, नरेश झा, दयानंद कुमर, आत्मेश्वर झा, विनय कुमर झा, बैद्यनाथ झा आदि उपस्थित थे।

तीन दिवसीय आयोजन का आगाज 24 मई को हरमु स्थित विद्यापति दालान पर साहित्यिक समागम से शाम 5 बजे से होगा। इस दिन बाल साहित्य पर परिचर्चा और काव्य गोष्ठी होगी। इसमें डॉ जय प्रकाश  चौधरी "जनक", वर्ष 2018 के विदेह सम्मान प्राप्त साहित्यकार प्रो सुभाष चन्द्र यादव, आनंद मोहन झा (मधुबनी ), मणिकांत सहित स्थानीय कवि शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबोध चौधरी, अमरनाथ झा, आत्मेश्वर झा, मोहन झा पड़ोसी  की देखरेख में सम्पन्न होगा। इसी तरह 25 और 26 मई को हरमु मैदान में कार्यक्रम होगा। समारोह स्थल पर मिथिलांचल की कला संस्कृति की अद्भुत छटा बिखरेगी। मिथिलांचल के लोगों के लिए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण होता है। यहां उन्हें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मिथिलांचल की लोक कला, गीत संगीत, संस्कृति एवं साहित्य, खान पान इत्यादि को करीब से देखने और जानने का अवसर मिलता है।

No comments