सीमा महतो ने सिल्ली से नामांकन किया
रांची। झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो ने
सिल्ली विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दायर कर दिया। वह पूर्व विधायक अमित
मतहो की पत्नी है। नामांकन दायर करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक
कुणाल षाड़ंगी, स्टीफन मरांडी, भाकपा के केडी सिंह, राजद के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय सहित अन्य कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद
थे। सिल्ली में सीधी टक्कर आजूसी पार्टी और झामुमो में होगी। कांग्रेस, झाविमो सहित अन्य पार्टियों ने सीमा महतो को
समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सुदेश के समर्थन में भाजपा है।
No comments