Video Of Day

Latest Post

शताब्‍दी दिवस पर सोमवार को सजेगा विशेष दीवान


रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड रांची की ओर से गुरु नानक देव के 550 साला शताब्दी दिवस पर सोमवार को विशेष दीवान सजाया जाएगा। रांची संगत के सहयोग से 7 मई को विशेष कीर्तन दीवान गुरु नानक स्कूल में शाम 7 बजे से रात 10.30 बजे तक सजाया जाएगा। इसमें खालसा कौशल गुरमत चैरिटेबल ट्रस्ट श्री दरबार साहिब अमृतसर की सरपरस्ती में रागी गुरदेव सिंह हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, रागी गुलाब सिंह करनाल वाले, रागी हरविन्दरजीत सिंह और रागी बलविंदर सिंह जलंधर वाले और कथा वाचक जसविंदर सिंग दर्दी अपना प्रोग्राम देंगे। समाप्ति के बाद गुरू का लंगर अटूट बंटेगा।

No comments