Video Of Day

Latest Post

राज्‍यपाल और मुख्यमंत्री के समक्ष डेरा डालेंगे हड़ताली बीएयू कर्मचारी


रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के हड़ताली कर्मचारी अब राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री कार्यालय के पास धरना देंगे। महामंत्री मेघनाथ महतो ने कहा कि विवि प्रशासन और कुलपति मौन व्रत धारण किए हुए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में कर्मचारी कुलाधिपति और मुख्यमंत्री कार्यालय पर धरना देंगे, ताकि सरकार जल्द से जल्द शिक्षकेतर कर्मचारियों की मांगों को संज्ञान में ले। कर्मचारियों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करें। कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही।

शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अबू सईद ने दावा किया कि धरना स्थल की पंजी में हर दिन 300 से 350 कर्मचारी की  उपस्थिति दर्ज रहती है। विवि प्रशासन का कहना है कि 95 कर्मचारी विश्वविद्यालय में काम कर रहे हैं। यह आंकड़ा भी गलत है। मात्र 30 से 35 कर्मचारी ही कार्यालय में काम कर रहे हैं। वे कर्मचारी इसी साल रिटायर करने वाले हैं। इस कारण संघ की अनुमति के बाद उन्हें काम करने दिया जा रहा है। विवि का कामकाज पूरी तरह ठप है।

No comments