ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में समर कैम्प की शुरुआत
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 11 मई को समर कैंप की शुरुआत की गई। यह 16 मई तक चलेगा। समर कैंप का शुभारंभ केक काटकर और बैलून उड़ाकर विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा ने किया। इसमें विद्यालय के 150 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों के तहत क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केट बॉल, पाक कला, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, कराटे, म्यूजिक, वैदिक मैथ्स और सिलाई का प्रशिक्षण विशेष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्राचार्य ने कहा कि यदि सभी विद्यार्थी गर्मी की छुट्टटी में पठन-पाठन के अलावे अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों जैसे - खेल, रसोई, नृत्य आदि का विशेष ज्ञान हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इस तरह के आयोजनों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही। मौके पर आयोजन के को-ऑर्डिनेटर राज किशोर शर्मा, सीसीए इंचार्ज श्रीमती ए फातिमा, सुश्री श्वेता गुहा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

No comments