Video Of Day

Latest Post

अनुबंधित प्राध्यापकों ने वीसी से मांगा वेतन

रांची। झारखंड विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ के सदस्य 31 मई को रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश पांडेय से मिलेे। प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुमार महतो ने अगुवाई की। सदस्यों ने अपनी समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। अविलम्ब वेतन भुगतान की मांग की।

संघ की मांग पर कुलपति ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द मानदेय राशि का भुगतान किया जायेगा। मौके पर झारखंड विश्वविद्यालय अनुबंध प्राध्यापक संघ के डॉ संगीता कुजूर, डॉ रिझु नायक, बीरेन्द्र कुमार महतो, राम कुमार, डॉ अश्रिता टूटी, शशि शेखर, डॉ जितेन्द्र राम, अभिषेक कुमार गुप्ता, बीरेन्द्र उरांंव, रवि राज मेहता, डॉ पास्कल बेक, किशोर सुरीन, अशोक कुमार बड़ाईक, वरुण कुमार मुण्डा, विजय कुमार साहु भी मौजूद थे।

No comments