Video Of Day

Latest Post

पहली बार रांची में लगेगा आठ दिनों का पर्यावरण मेला

रांची। देश में पहली बार रांची में आठ दिनों का पर्यावरण मेला रांची के आड्रे हाउस में लगाया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्रों से जुड़े 40 से 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का उद्घाटन मंगलवार को शाम चार बजे आड्रे हाउस परिसर में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष एसपी सिंह परिहार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मेला का समापन पांच जून को होगा। समापन समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे।

हर हाल में पर्यावरण संरक्षण कानून का होना चाहिए पालन: सरयू
 झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय ने कहा कि हर हाल में पर्यावरण संरक्षण कानून का पालन होना चाहिए। सरकार क्षेत्र की संस्था हों या निजी क्षेत्र की संस्था सबको पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस दिशा में आदेश दिया है कि कोई भी निर्माण कार्य अगर 2000 वर्ग फीट से ज्यादा का है तो उसमें पर्यावरण क्लीयरेंस लेना चाहिए। रांची में हाई कोर्ट और विधानसभा का निर्माण हो रहा है। लेकिन हमें यह पता नहीं कि उन्होंने भी पर्यावरण क्लीयरेंस लिया है कि नहीं। सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण के लिए सड़कों के किनारे के सैकड़ों साल उम्र वाले पेड़ों को काट दिया जाता है और उसके बदले नए पेड़ लगाए भी नहीं जाते। सौ साल पुराने पेड़ की अपनी इकाेलॉजी भी होती है।

No comments