Video Of Day

Latest Post

फोटोग्राफी की मिली नई तकनीक की जानकारी

लोहरदगा। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को होटल सिटी एवेन्यू के सभागार में फोटोग्राफी कार्यशाला हुई। इसमें ओड़िशा के फोटोग्राफर अतुल संघवी ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफ  की तकनीक बताई। उन्होंने बताया कि आज के बदलते दौर में फोटोग्राफी का स्वरुप बदल गया है। अभी नई तकनीक की सहायता से कलात्मक फोटो एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर ही दे सकता है। उन्हीने विवाह फोटोग्राफी की विभिन्न पहलुओं के बारे में बतलाया। आउटडोर एवं विडिंंग फोटोग्राफी में आकर्षक और आउटस्टैंडिंग फोटोग्राफी सहित ग्राहक डीलिंग के बारे में विस्तार से बताया।

फोटोशॉप की जानकारी राउरकेला सेे आये प्रशिक्षक वत्सल शामल ने दी। उन्होंने फोटो एडिटिंग एवं सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। उनके सहयोगी शंकर ने फोटोग्राफी के एंगल के बारे में बताया। कार्यशाला में लोहरदगा के अलावे रांची, गुमला जिले के भी फोटोग्राफरों ने भी भाग लिया। अध्यक्ष रमेश कुमार ने संस्था का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्वागत किया। कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे शहरों के फोटोग्राफरों को प्रशिक्षण के लिए महानगरों में जाना पड़ता था। इसलिए स्थानीय स्तर पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, ताकि फोटोग्राफर लाभान्वित हों।

सचिव विनोद सोनी ने शॉल और मोमेंटो देकर विशेषज्ञों को सम्मानित किया। इसमेंं राजेश सोनी आकृति कुमारी, राजेश प्रसाद,नागेंद्र प्रजापति, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, ज्ञान प्रकाश, प्रवीण कुमार, बिनोद, बसंत थापा, विजय कुमार, संतोष यादव, अशोक प्रजापति, मदन महतो, पॉपिंस, हेमंत अग्रवाल, जीवन कुमार, अजय गुप्ता, कुलदीप यादव, अजय वर्मा, त्रिलोकी प्रजापति, नंदबिहारी और मॉडल की भूमिका में ममता कुमारी उपस्थित थे।

No comments