Video Of Day

Latest Post

जरा बच के, राज्‍य के कई जिले लू की चपेट में


  • कुछ घंटों में कई जिलों में चल सकती है आंधी
रांची। जरा बचके रहें। बचाव के हर उपाय करें। जरूरी न हो तो धूप में निकलने से बचें। राज्‍य के कई जिले लू की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में एक-दो स्‍थानों पर लू चलने की आशंका है।

यहां आंधी चलने की आशंका
विभाग के अनुसार नौ मई को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी जिलों में कुछ जगहों पर आंधी चल सकती है। इन जिलों में खास तौर पर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज हैं। विभाग के अनुसार यहां एक-दो स्‍थानों पर बादल गर्जन के साथ आंधी चलने की आशंका है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

No comments