Video Of Day

Latest Post

राज्य में ठनका का कहर, चपेट में आने से कई मरे


  • दैनिक झारखंड ने पहले ही किया था सर्तक
रांची। रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आंधी-पानी से जान माल की भारी क्षति हुई। ठनका गिरने से कम से कम आधा दर्जन लोगों की मौत की खबर है। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के जमीरा गांव में पदुम यादव के पुत्र अक्षय कुमार यादव की मौत हो गई।

गिरिडीह देवरी थाना क्षेत्र के बीजूतीड में नूनदेव हाजरा की मौत हो गई। रामगढ़ चैनगड्डा में वज्रपात से खलारी निवासी दो युवाओं की मौत हो गई। वे मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी बिजली कड़की और वे इसके चपेट में आ गए। लोहरदगा के भास्को हेड्राटोली निवासी सुखना लोहरा की मौत भी हो गई। रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के भदानीनगर में दो युवकों की मौत की सूचना है। आंधी पानी से कई घरों के छत उड़ गये।

आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल दैनिक झारखंड ने मौसम विभाग के सहयोग से इसकी आशंका पहले ही जताई थी। मौसम पूर्वानुमान देते हुए सतर्क रहने की बात भी कही थी। दैनिक झारखंड हर दिन मौसम को लेकर अपने पाठकों को सतर्क कर रहा है।

1 comment: