Video Of Day

Latest Post

मिस्टर सिंह का रिमोट कंट्रोल मैडमजी के हाथ में था, मोदी का रिमोट कंट्रोल जनता के पास है: मोदी

बेंगलुरुप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के अपने अंतिम चरण में आज कोलार में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस छह बीमारियों से ग्रस्त है। वह जहां जाती है, इन छह बीमारियों से ग्रस्त कर देती है। यही वजह है कि वह हर जगह से साफ हो रही है। कांग्रेस सरकारों के प्रति इतनी नाराजगी क्यों है? आप बताइए जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तब उनका रिमोट कंट्रोल मैडमजी के हाथ में था, लेकिन मोदी का रिमोट कंट्रोल जनता के हाथ में है। मेरा आलाकमान आप हैं, ये जनता है। इसके बाद मोदी चिकमंगलुरु, बेलगावी और बीदर में भी चुनावी रैलियां करेंगे।

नामदार ने अपनी बाल्टी आगे रख दी
नरेंद्र मोदी ने कहा- " कर्नाटक में हिंदुस्तान में, हिंदुस्तान की राजनीति में ऐसा ही हुआ। बाकी की कतार का जो होगा तो होगा, गठबंधन के दलों का जो होगा सो होगा। 40 साल से इंतजार कर रहे नेताओं का जो होगा सो होगा। उसने कतार में अपनी बाल्टी पहले रख दी। कहा- मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। यह अहंकारी नामदार का खुद को प्रधानमंत्री घोषित करना ये कांग्रेस की अपरिपक्व लोकशाही को व्यक्त करता है कि नहीं।" 2019 से पहले खुद को प्रधानमंत्री घोषित कर देना। मैं आपसे पूछता हूं कि यह नामदार का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंचा है या नहीं?

  गोवा, उत्तर प्रदेश और नगालैंड में कांग्रेस के साथ क्या हुआ
 नरेंद्र मोदी ने कहा- " गोवा में चुनाव हुआ क्या हुआ, मध्य प्रदेश में चुनाव हुआ, राजस्थान में चुनाव हुआ क्या हुआ, छग में चुनाव हुआ क्या हुआ। अब आप नहीं बोलोगे तब भी लोग समझ जाएंगे। उत्तराखंड में चुनाव हुआ क्या हुआ, उत्तर प्रदेश में चुनाव हुआ क्या हुआ, हिमाचल में चुनाव हुआ क्या हुआ, असम में चुनाव हुआ क्या हुआ, मणिपुर में चुनाव हुआ क्या हुआ, त्रिपुरा में चुनाव हुआ क्या हुआ, नगालैंड में चुनाव हुआ क्या हुआ। हिंदुस्तान में जहां-जहां चुनाव हुआ कांग्रेस, कांग्रेस, कांग्रेस? कर्नाटक में 15 मई को क्या होगा?
कांग्रेस सरकारों के प्रति इतनी नाराजगी क्यों है? कांग्रेस के परिवारवाद, वंशवाद पर इतनी नाराजगी पर इतनी नाराजगी क्यों है।"


मोदी कर चुके हैं अब तक 17 रैलियां
 मोदी 7 दिन में अब तक 14 रैलियां कर चुके हैं। उन्होंने अपना चुनावी कैम्पेन 1 मई को चामराजनगर से शुरू किया था। यहां उन्होंने राहुल पर हमला बोला था और उनके 15 मिनट के चुनौती वाले बयान का जवाब दिया था।
मोदी ने कहा- "मोदी जी को छोड़ो। मैं आपसे कहता हूं कि आप कर्नाटक के चुनाव प्रचार में 15 मिनट बगैर कागज हाथ में लिए हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां की मातृभाषा में बोल के दिखा दीजिए।" "एक बात और इस 15 मिनट के भाषण में 5 बार श्रीमान विश्वेश्वरैया का नाम ले लेना। कर्नाटक की जनता तय कर लेगी, उन्हें क्या करना है।'' राहुल गांधी एक रैली में कर्नाटक की महान हस्ती मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का नाम ठीक से नहीं ले पाए थे। बाद में यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

कर्नाटक के अब तक 9 दौरे कर चुके हैं राहुल
राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर 10 फरवरी से चार दिवसीय दौरे के साथ अपने प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद से अब तक राहुल कर्नाटक के 9 दौरे कर चुके हैं।7 मई को राहुल ने कर्नाटक के कोलार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बैलगाड़ी और साइकिल पर रोड शो किया। उन्होंने ये भी कहा था, "मोदी स्पीकर और एयरोप्लेन मोड में रहते हैं, वर्क मोड में नहीं।"

No comments