राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। वह रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास
और राज्य के आला अफसरों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक कर रहे हैं। इस बैठक
में चतरा, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, रांची व खूंटी जिले के डीसी और एसपी भी
शमिल हैं। वह दिन में 11 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बीएसएफ के विमान
से रांची पहुंचे। शाम सवा पांच बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही दिल्ली के
लिए उड़ान भरेंगे।
श्राद्धकर्म में शामिल होने जाएंगे पलामू
बैठक के बाद करीब 2 बजे वह अपने ससुराल (बेलवाटिका) में अपनी सास के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पलामू जाएंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।केंद्रीय गृह मंत्री के झारखंड दौरे पर राजधानी में उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए एसएसपी और डीसी का संयुक्त आदेश जारी किया जा चुका है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में शामिल होने के लिए एनएसजी की टीम पहुंच चुकी है।
जिला पुलिस- प्रशासन द्वारा डीएसपी स्तर के अफसरों को भी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री के लिए बुलेट प्रूफ एंबेसडर कार उपलब्ध कराया गया है।डीसी और एसपी के ज्वाइंट आदेश के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के कारकेड में शामिल होने वाले वाहनों की जांच कराकर उसे सुरक्षा में ले लिया गया है। बिरसा मुंडा हवाई-अड्डा के भीतर और बाहर दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

No comments