Video Of Day

Latest Post

बीएयू प्रशासन और हड़ताली कर्मचारियों में वार्ता मंगलवार को

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच 29 मई को वार्ता होगी। कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल 25वेंं दिन भी जारी रही। इस बीच धरना स्थल पर कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से धरने से संबंधित मांगों को सुना। कर्मचारियों से आग्रह किया कि धरने को और ज्यादा दिन नहीं खीचेंं। इसे विश्वविद्यालय हित में स्थगित कर दें।

धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों ने भी कहा थे भी यही चाहते हैं। हालांकि कुलपति इस संबंध में उत्सुक नहीं लगते हैं। इस पर विधायक ने कुलपति से बात की। इसके बाद डॉ  राम  ने बताया की कुलपति भी धरने को स्थगित कराने के लिए इच्छुक हैंं। उम्मीद है कि 29 मई को संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन में समझौता हो जाए। फिर धरना स्थगित हो जाए।

No comments