Video Of Day

Latest Post

पत्नी के खिलाफ राज्य का ट्रेनी डीएसपी पहुंचा थाने

रामगढ़। झारखंड के एक डीएसपी अपनी पत्नी के खिलाफ थाने पहुंच गया। शिकायत लिखाई। यह मामला रामगढ़ जिले का है। वहां के ट्रेनी डीएसपी को उनकी पत्नी ने ही पीट दिया। पिटाई से घायल वे घायल हो गए। उनके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोट आयी। सदर अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपना इलाज कराया। फिर रामगढ़ थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक ट्रेनी डीएसपी किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी के बीच मंगलवार को नई सराय माइंस रेस्क्यू स्थित क्वार्टर में झगड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। थाने में श्री रजक ने अपनी पत्नी वर्धा श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि दोनों की छह महीने पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह हुआ है। शादी के बाद से दोनों में विवाद है। अनुमंडल न्यायालय में दोनों के बीच केस भी चल रहा है।

No comments