Video Of Day

Latest Post

आयकर आयुक्त के समक्ष आज प्रर्दशन करेंगे कर्मचारी

रांची। आयकर कर्मी बुधवार को आयुक्त ई सुनील बाबू के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे। जेसीए के बैनर तले यह आंदोलन होगा। साथ ही, बिहार एवं झारखंड मेंं शोक सभा होगा, ताकि स्वर्गीय मनमोहन की आत्मा को शांंति मिले।

संगठन के बिहार झारखंड के सचिव अरुण कुमार पांडेय और रांंची सचिव रूपक प्रसाद ने कहा कि यह घटना आज मनमोहन के साथ हुई है। कल किसी और के साथ हो सकती है।

उन्होंने कहा कि मनमानी और तानाशाही रवैया अपनाने वाले वाले किसी भी अधिकारी को नहीं छोङना चाहिए। इसके लिए सभी सदस्यों से जानकारी लेनी चाहिए। नौकरी लेने की धमकी कोई किसी को नहीं दे सकता है। सभी सरकारी कर्मचारी है। नियम कानून से संचालित होते हैंं। सभी के लिए ये एक है।

No comments