Video Of Day

Latest Post

लायंस कैपिटल ने निकाली मधुमेह जागरूकता रैली

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांंची कैपिटल ने तीन जून को मोरहाबादी मैदान से मधुमेह जागरूकता रैली निकाली। इसका शुभारंभ नगर विकास मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। रैली मेंं क्लब सदस्यों के साथ करीब 200 एथलीट और खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। मंत्री ने कहा कि जागरूकता, व्यायाम और बेहतर खानपान से ही इस बीमारी को काबू में किया जा सकता है। जानकारी के अभाव में लोगों को इस बीमारी का पता नहीं चल पाता है। शुगर के लक्षण का अंदेशा होते ही इसकी जांच कराकर पुष्टि कराएं, ताकि शुगर भयावह रूप न लेने पाए। फास्ट फूड कल्चर और कसरत की कमी से लोग इसका शिकार हो रहे हैंं।
क्लब के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने कहा कि मधुमेह आधुनिक युग का रोग है। मधुमेह बहुत से लोगों को प्रभावित कर रहा है। भारत में इस समय 6.92 करोड़ लोग मधुमेह के रोग से पीड़ित हैंं। इस बीमारी पर अंकुश नही लगाया गया तो 2035 तक यह संख्या बढ़कर 12.35 करोड़ तक पहुंंच सकती है। आश्चर्य की बात यह है कि इनमें से 3.5 करोड़ लोगों को पता नहींं है कि वे डायबिटीज के शिकार हैंं।
डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन दीपक लोहिया ने कहा कि जीवनशैली में परिवर्तन लाकर इस रोग से बचा जा सकता है। संतुलित आहार, नशीले पदार्थों का सेवन, मीट अंडे का भोजन का परित्याग करते हुए सादा संतुलित भोजन लेने, नियमित रूप से टहलने, व्यायाम करने, भाग दौड़ भरी जिंदगी छोड़कर मानसिक शांति के संतुलन के लिए याेगाभ्यास कर इस राेग से मुक्ति पाई जा सकती है।

रैली के समापन पर बिरसा मुंडा स्टेडियम में दो डस्टबीन भी स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत दिए गए। कार्यक्रम में सिद्धार्थ मजूमदार, राजेश गुप्ता पवन, अशोक गुलगुलिया, उषा लोहिया, भीम जयसवाल, पंकज मिढ़ा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार पिंकू, रूपेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, संजीव सिंह भी मौजूद थे।

No comments