Video Of Day

Latest Post

रेल लाइन काम में बाधा पहुंचा रहे असामाजिक तत्व

कोडरमा। तिलैया-राजगीर रेल लाइन के निर्माण काम मेंं असामाजिक तत्व बाधा बन रहे हैं। इससे निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। ठेकेदार डरे सहमे नजर आ रहे हैं। काम करना बंद कर दिया है।

बता दें कि ठेकेदार ने कोडरमा एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके मद्देनजर एसपी दल बल के साथ रेल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। काक्ष कर रही जोधि कंस्ट्रक्शन कंपनी को पूरी सुरक्षा देने की बात कही।

गौरतलब है कि तिलैया-राजगीर रेल निर्माण का कार्य जंगली क्षेत्र में कराया जा रहा है। जिसे लगातार असामाजिक तत्व बाधित कर रहे हैं।

No comments