Video Of Day

Latest Post

कुछ घंटों में इन जिलों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

रांची। आने वाले एक से दो घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों के मौसम में बदलाव होने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी जिले में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments