Video Of Day

Latest Post

एक से दो घंटों में बदलेगा मौसम

रांची। आने वाले एक से दो घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

इसका असर रांची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है।

No comments