Video Of Day

Latest Post

दो से तीन घंटों में इन जिलों का बदलेगा मौसम

रांची। आने वाले दो से तीन घंटोंं में राज्‍य के कई जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने तात्‍कालिक चेतावनी जारी की है। यहां एक-दो स्‍थानों पर मेघ गर्जन के साथ अचानक तेज हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

फिलहाल इसका असर रांची, लोहरदगा, कोडरमा, गिरिडीह जिलों में पड़़े़गा। यहां के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आने से जानमाल के नुकसान की खबर भी आई है। रांची में मौसम बदल गया है। पानी पड़ने लगा है।

No comments