विधिक सेवा शिविर में परिसंपत्ति का वितरण
जमशेदपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और जिला
विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में विधिक सेवा सह शक्तिकरण शिविर
जमशेदपुर के रीगल मैदान में 25 फरवरी को आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ असंगठित क्षेत्र
के पांच श्रमिकों के हाथों हुआ। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है। झारखंड में रांची
के बाद जमशेदपुर में इस प्रकार का दूसरा शिविर आयोजित किया गया है। इसमें असंगठित
क्षेत्र के श्रमिक, विधवा, दिव्यांग, महिलाओं और अन्य को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

No comments