Video Of Day

Latest Post

अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश

रांची। रंगों का त्योहार होली से ठीक पहले रविवार को अचानक मौसम बदल गया। दोपहर में बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश शुरू भी हुई। राजधानी रांची, खूंटी, पलामू, लातेहार सहित में कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। वही कई जगहों पर सिर्फ बूंदाबांदी और मुसलाधार बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव की वजह से धुर्वा में आयोजित सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम आईटी कॉन्क्लेव और विधानसभा मैदान में आयोजित जदयू का महासम्मेलन भी प्रभावित हुआ। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बारिश की वजह से तापमान गिरेगा। इससे ठंड भी बढ़ सकती है। अगले 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति रही तो होली में भी ठंड का असर दिखेगा। बताते चलें कि पिछले दो दिनों से मौसम काफी गर्म हो गया था और लोगों ने गर्म कपड़े भी रख दिए थे। पर बदलते मौसम ने एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ा दी है।

No comments