समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं सम्मानित
रांची।
राजधानी रांची स्थित निफ्ट हटिया में जिंक्स 2018 की शुरुआत 24 फरवरी से हुई। यह 26
तक चलेगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम, प्रतिभा की
पहचान,
प्रदर्शनी आदि का आयोजन होगा। पहले दिन एनजीओ
कॉन्क्लेव हुआ। इसमें रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रमेश पांडेय, सिटी एसपी अमन कुमार, डायरेक्टर निफ्ट
पीपी चटोपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे। एनजीओ के जरिये किये गए कार्यो के द्वारा
समाज मे बदलाव पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया
गया। इसमें आओ हाथ मिलाये संस्था से नाजिश हसन, कर्तव्य से राहुल रंजन, गुरुनानक होम फ़ॉर हैंडीकैप चिल्ड्रन से
मेजर गुरुदयाल सिंह सलूजा, भारतीय लोक कल्याण संस्थान से चंद्रदेव सिंह, प्रकाश कुंज से
मुकेश गिरी,
आद्री
से राजीव करण को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कर्तव्य से अमरेंद्र वर्मा, गौरव झा सहित अन्य
उपस्थित थे।

No comments