रांची में कांग्रेस ने किया एक बूथ पांच यूथ कार्यक्रम
रांची। कांग्रेस का
रांची नगर निगम के वार्ड 34 स्थित रूगडीगढ़ा में ‘एक बूथ पांच यूथ’ कार्यक्रम के तहत सम्मेलन रविवार को हुआ। झारखंड प्रदेश
कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव और एम्पावार झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम
जायसवाल एवं रांची विधानसभा यूथ कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह हुआ। इसमें
स्थानीय निवासियों ने वार्ड की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि रूगडीगढ़ा में
पानी की घोर किल्लत है। बिजली यहां की
दूसरी समस्या है। गरीबों को रहने
के लिए आवास की समस्या बनी हुई है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शौचालय की स्थिति ठीक
नहीं है। विधवा पेंशन,
वृद्धा पेंशन यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा
है।
श्री जायसवाल ने कहा कि हर समस्याओं का समाधान करने प्रयास होगा। मौजूदा भाजपा सरकार केवल झूमलेबाजी कर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। रघुवर सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। रूगड़ीगढ़ा में पानी की किल्लत को मार्च तक दूर कर दिया जाएगा। यहां की महिलाओं के लिए ब्यूटिशियन कोर्स का प्रशिक्षण देर कर स्ववालंबी और सशक्त बनाया जाएगा। लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।
युवा कांग्रेस के राहुल राय ने कहा कि पूर्व में श्री जायसवाल की ओर से रूगडीगढ़ा में पानी की टंकी दिया गया था। समाजसेवी सुमित कुमार साहु ने कहा कि रूगडीगढ़ा की हर समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव कोशिश होगी। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंचम सिंह ने कहां कि यहां की समस्याओं को दूर करने के लिए यहां के युवाओं को भी आगे आना होगा। तभी समाज का विकास हो पायेगा। सम्मेलन में किशन अग्रवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजीव नारायण, आसिफ जियाउल, अनिल सिंह, अमरजीत कुमार सिंह, लड्डू गोप, कुलदीप गुप्ता, सोनू सिंह, इरफान, संजीव, राहुल, राधा देवी, गीता देवी, सोनू सिंह, गौरव आंनंद, पुनित कुमार भी मौजूद थे।

No comments