भूमि सुधार कर्मचारी ने मांगा ग्रेड पे
रांची। झारखंड राज्य
भूमि सुधार कर्मचारी संघ की बैठक 25 फरवरी को राज्याध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता
में हुइ्र। इसमें राज्य भर से कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा
कि वर्ष 2007 की हड़ताल में सरकार से हुए समझौते के आधार पर 2400 ग्रेड पे दिया जाए।
झारखंड राजस्व सेवी संवर्ग के गठन को मंजूरी दी जाए।
राजस्व सेवा संवर्ग के गठन में
मूल पद को बिना शर्त शत-प्रतिशत संवर्ग के अधीन उच्च पदों पर प्रोन्नति देने की हद
तक सुधार किया जाए। तीन साल सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों को समझौते के तहत 2,800 ग्रेड पे दिया जाए। सरकार ने सरकार से इन मांगों को यथाशीघ्र
पूरी करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने की बात कही। इसपर 18 मार्च की
बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैठक में तपन चक्रवर्ती, मनोज कुमार गुप्ता, बेंजामिन कुजूर, प्रवीण कुमार और फिरोज खान समेत अन्य राजस्वकर्मी उपस्थित थे।


No comments