झारखंड के सभी जिलों में बनेगा पशु शरणस्थली
रांची। झारखंड के सभी जिलों में पशु शरणस्थली का निर्माण होगा। सभी प्रमंडलों
में दो गौ एम्बुलेंस दिया जाएगा। यह निर्णय छह मार्च को मंत्री रणधीन सिंह के नेपाल
हाउस स्थित आवास में झारखंड जीव जंतु कल्याण बोर्ड की बैठक में हुआ। बैठक में पशुपालन
निदेशक विजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
बैठक में सभी गौशालाओं की परेशानियों पर चर्चा हुई। मंत्री ने इसे दूर करने का
निर्देश दिया। यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में गौशालाओ को किसी भी प्रकार की
परेशानी सरकार नहीं होने देगी। मौके पर गौशाला को मिलने वाला अनुदान पच्चास रुपये
से बढ़ाकर एक सौ रुपये और छ माह से बढ़ाकर एक साल करने पर भी सहमति बनी। सभी जिलों में एसपीसीए झारखंड के
निरीक्षक के कार्यों की समीक्षा का निर्णय लिया गया। पशु क्रूरता अधिनियम के
अंतर्गत पशु मालिकों को देने वाली राशि की दर निर्धारण किया गया। बैठक में गृह
विभाग, वन विभाग और पशुपालन विभाग के साथ कन्हैया लाल
कन्नु मधुपुर, ध्रुव सोंथालिया, सचिव पचम्बा गौशाला, सुरेन्द्र अग्रवाल धनबाद, ताराचंद जैन
देवघर, प्रमोद सारस्वत रांची भी मौजूद थे।

No comments