लालू से मिले भाजपा सांसद शत्रुघ्न
रांची। चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव
से शनिवार को भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा मिले। श्री प्रसाद ईलाज के लिए फिलहाल रिम्स
में भर्ती हैं। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि हम
लोग परिवार जैसे हैं। हालचाल पूछने के लिए लालू से मिलने आया हूं। मुलाकात के क्रम
में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी थे।

No comments