झालदा के युवा पाड़ा महावीर समिति रही राज्यस्तरीय विजेता
रांची। श्री श्री महावीर मंडल कांके प्रखंड ने झारखंड स्तरीय अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन शिव मंदिर परिसर में किया। इसमें आए 30 अखाड़ेधारी महावीर मंडलियों ने रात भर अस्त्र शस्त्र के खेल दिखाए। देवी देवताओं का नाटक मंचन भी किया। राज्य स्तर पर प्रथम युवा पाड़ा महावीर समिति झालदा, द्वितीय जयपुर बंगाल चेकपोस्ट समिति, तृतीय झालदा बारूद ग्रुप रहा। जिला स्तर पर प्रथम पुंदाग महावीर समिति सरना टोली, द्वितीय हनुमान समिति कुवर टोली रामगढ़, तृतीय नवरंग समिति इरगु टोली रांची रहा। उन्हें शील्ड, महावीर झंडा, तलवार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इनके साथ ही आए सभी मंडलियों को भी शील्ड, कप, महावीरी झंडा, तलवार और नकद राशि दी गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार, मुखिया ज्योति निशा नाग, सुनिता कच्छप, रीना देवी, पंसस फुल कुमारी बेग, सुषमा देवी, समाजसेविका रीता चौधरी, गौरी मलिक कुमार, रोशन, सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सहदेव मुंडा, मंडल के संस्थापक मदन कुमार महतो, मुख्य संरक्षक पंकज सिंह, महेश कुमार मनीष, अरुण दास, सीता राम मुंडा, अशोक कुमार महतो, विनोद साहू, विनोद गुप्ता, अभिषेक राज हेरंज, अरविंद राम, गौरी शंकर, विरसा केरकेट्टा, भोला महतो, रमेश महतो ने सभी को सम्मानित किया।
सहयोग : अफरोज आलम

No comments