Video Of Day

Latest Post

श्री महावीर मंडल कांके की राज्यस्तरीय अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता शुरु

रांची। श्री महावीर मंडल कांके की अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता शुक्रवार की रात शुरु हुई। मंत्री सीपी सिंह, कांके विधायक डॉ जीतूचरण राम और भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रंधीर चौधरी ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक प्रतियोगिता शनिवार की सुबह 11 बजे तक चलेगी। इससे पहले शिव शक्ति जागरण मंच की भजन मंडली के गायक दलजीत सिंह दीवाना और गायिका जया सिंह ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के साथ पश्चिम बंगाल से कई टीमें भाग लेने पहुंची हैं। इस अवसर पर बीएयू के वानिकी डीन डॉ महादेव महतो, विरेंद्र साहू, अतीश सिंह,ं नकुल तिर्की, रंजीत टोप्पो, बिनोद तिर्की, प्रो डीके रुसिया, शिवचंद्र सिंह, अरविंद सिंह बबलू, शशिकांत यादव, शंभु यादव, आशिष कुमार, अविनाश ठाकुर, अरुण मंडल, चंकी यादव, प्रो रासबिहारी, शिवजी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूूद थे। पुरस्कार वितरण शनिवार को होगा। मुख्य अतिथि जिपस अनिल टाइगर हैं। स्वागत संयोजक गिरिजा शंकर पांडेय और अध्यक्ष मुकेश यादव ने किया।

सहयोग: अफरोज आलम 

No comments