Video Of Day

Latest Post

दो-तीन घंटों में कई जिलों में चलेगी तेज हवा


रांची। झारखंड के कई जिलों में अगले दो-तीन घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा। लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। गरज के साथ मध्‍यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। उक्‍त पूर्वानुमान रांची स्थित मौसम केंद्र के अधिकारी ने व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो और चतरा जिलों में इसका असर होगा। राजधानी रांची में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश भी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि कुछ जगहों पर ओला पड़ने की आशंका भी है।

No comments