दिल्ली से रांची लाई गई ट्रैफिकिंग की शिकार बच्चियां
रांची। दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से
ट्रैफिकिंग की शिकार छह बच्चियों को गुरूवार को रांची लाया गया। ये बीते दो से छह महीने
से बालिका गृह में रह रही थी। इसमें दो रांची की, खूंटी, गिरिडीह, साहेबगंज
और जमशेदपुर की एक-एक हैं। रांची की बच्चियों में से एक पिछले पांच और दूसरी तीन साल
से दिल्ली में काम कर रही थी। इन बच्चियों को ट्रैफिकेर्स दिल्ली ले गए थे। पिछले
महीने दिल्ली की मीटिंग के दौरान बालिका गृह में झारखंड की बच्चियों के होने की सूचना
मिली थी। बच्चियों को वापस लाने के लिए कई स्तर पर प्रयास किए गए। रेलवे स्टेशन पर
झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने बच्चों से मुलाकात की।
No comments