Video Of Day

Latest Post

ट्रायल के बाद बनेगी झारखंड हॉकी टीम

  • रांची के मोरहाबादी में 7 अप्रैल को होगा ट्रायल
रांची। भोपाल में 8वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप 2018 (महिला और पुरुष) 26 अप्रैल से 6 मई तक होगा। इसमें भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 7 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। पुरूष वर्ग का चयन ट्रायल उस दिन सुबह 6 बजे से और महिला वर्ग का दोपहर 2 बजे से होगा।

चयन ट्रायल में झारखंड का कोई भी महिला पुरूष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। हालांकि उनका जन्म एक जनवरी 1999  के बाद हुआ होना चाहिए। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडियो को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज का फोटो लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए मनोज कोनबेगी के फोन 9973839163 और आश्रिता लकड़ा के फोन 9431386252  पर संपर्क कर सकते है।

No comments