अमेरिका। शिकागो की धरती पर गूंजी रामकथा गूजी। शिकागो से सटे ग्लेनेब्यू
के हनुमान मंदिर में रामकथा हुआ। रामकथा ने यहां रह रहे प्रवासी हिन्दुओं को खूब
लुभाया। एक सप्ताह तक चलने वाले रामकथा को सुनने के लिए आसपास के शहरों से भी लोग
पहुंच रहे हैं। कथा वाचक आचार्य रामानुज हैं। उनकी खाशियत यह है कि वे राम की कहानी
को भी प्रवासी भारतीयों की जीवन शैली से जोड़कर उसे और भी दिलचस्प बना देते हैं। आचार्य
ने रामकथा के हर प्रसंग को आम आदमी से जोड़ा है। बहुत खूबसूरती से वे रामायण के उदाहरणों
के साथ रोजमर्रा की समस्याओं से निपटने के तरीके बताते हैं। चाहे वह टाईम मैनेजमेंट
हो, व्यक्तित्व विकास।
आचार्य रामानुज रामायण के उदाहरण को जिंदगी के हर
एक हिस्से से जोड़ते हैं। यहां रह रहे प्रवासी हिन्दुओं का कहना है कि इस आयोजन से
उन्हें अपने धड़ और संस्कृति से जुड़ने का मौका मिला आचार्य रामानुज जी की राम
कथा भारत के अलावा यूरोप और अफ्रिका में काफी लोकप्रिय है। शिकागो में उनकी लोकप्रियता
तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि तकरीबन हर साल वे यहां रामकथा का पाठ करते हैं।
|
मंंजुला सिंह |
No comments