Monday, 21 May 2018

अप्रैल से जून के बीच होगा कोयला अफसरों का तबादला


रांची। कोल इंडिया और सहायक कंपनियों में कार्यरत अफसरों का तबादला आमतौर पर अप्रैल से जून की अवधि के दौरान होगा। हालांकि प्रशासनिक आधार पर स्थानान्तरण किसी भी समय किया जा सकता है। कोल इंडिया का आदेश 21 मई को जारी कर दिया। यह तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

तबादला नीति के अनुसार ट्रांसफर किए गए अफसर पहली वाली कंपनी में तीन साल तक वापस नहीं लौट सकते हैं। दो साल से कम सेवा बचे होने पर अफसरों का आमतौर पर तबादला नहीं किया जाएगा। उसकी अच्‍छा के अनुसार पद खाली होने या प्रशासनिक जरूरत होने पर स्‍थानांतरण किया जा सकता है। पति-पति के कोल इंडिया या सहायक कंपनियों में कार्यरत होने पर उन्‍हें एक कंपनी या नजदीकी जगह पर समायोजित किया जा सकता है।

कुछ बीमारियों से पीड़ित अधिकारियों को छूट दी जा सकती है। इसमें कैंसर, स्थायी प्रकृति का लकवा, कुष्ठ रोग, किडनी खराब होने, पूर्ण अंधापन शामिल हैं। नि:शक्‍त अफसरों को उनके मूल स्थान के नजदीक समायोजित किया जाएगा। नि:शक्‍त बच्‍चें होने पर भी अफसरों को तबादले में छूट दी जाएगी।

अधिकारियों को एक सहायक कंपनी में ई5 से ई6 ग्रेड में प्रोन्‍नति होने पर तबादला किया जाएगा। ई6 से ई7 में प्रोन्‍नति होने पर जरूरत के अनुसार तबादला किया जाएगा। कंपनी सचिवों के रूप में तैनात अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक जरूरतों को ध्‍यान में रखकर किया जाएगा। प्रोन्‍नति और तबादला आदेश निकलने के 30 दिनों के भीतर अधिकारी को योगदान देना है। ऐसा नहीं करने पर प्रोन्‍नति रद्द हो जाएगी।

एक सहायक कंपनी में 15 साल की सेवा पूरा कर लेने पर अधिकारी का तबादला दूसरी कंपनी में कर दिया जाएगा। अनुरोध पर स्थानांतरण के लिए आवेदन अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन जमा किया जाएगा। अनुरोध पर तबादला के लिए संबंधित कंपनी के सीएमडी की अनापत्ति लेनी होगी।

No comments:

Post a Comment