Thursday, 17 May 2018

डीएवी नंदराज स्कूल में समर कैंप का समापन

रांची। राजधानी के बरियातू स्थित डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को समर कैंप का समापन हुआ। इसमें कक्षा द्वितीय से सप्तम तक के बच्चों ने भाग लिया। आज क्राफ्ट, चित्रकला और मेहन्दी प्रतियोगिता हुई। बच्चों को सौंदर्य प्रसाधिका ने कई टिप्स दिए। बच्चों ने डांस के साथ मस्ती की। बच्चों की कला प्रतिभा देखकर प्राचार्या श्रीमती गुरमीत कौर ने उनकी सराहना की। उप प्राचार्या श्रीमती निरूपा मिश्रा ने उन्हें पुरस्कृत किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अतुल कुमार कर्ण ने दी।

No comments:

Post a Comment