Wednesday 23 May 2018

फर्जी सरेंडर पर बनी फिल्‍म से होगा फेस्टिवल का आगाज


लोहरदगा। फर्जी सरेंडर पर बनी फिल्‍म से पहला इंटरनेशनल झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आगाज होगा। इस फिल्‍म का नाम है लोहरदगा। यह पूर्ण रूप से झारखंड में निर्मित है। इसका शुरुआती नाम मनु का सरेंडर था। फिल्‍म फेस्टिवल का शुभारंभ 25 मई को लोहरदगा फिल्म से ही होगी। फ़िल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने कहते हैं कि ये गर्व की बात है। इस फिल्म में झारखंड के 100 से भी ज़्यादा कलाकारों ने अभिनय किया है। इससे झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो रही है।
ये हैं मुख्‍य कलाकार में
फ़िल्म में मुख्य रूप से संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेन्द्र मिश्रा, रवि झांकल, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, चारुल मालिक, हंसराज जगताप, सुमीत भोकसे, ऋषि ठाकुर, राकिब अरशद, अशोक गोप, मधु रॉय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काकाजी, चंदा कुमारी, प्रिया अंबष्‍ट और सर्वदमन ने अभिनय किया है।
ये है पटकथा
कहानी झारखंड के लोहरदगा और आसपास की घटनाओं से प्रेरित है। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि 20 साल का लड़का मनु सेना में जाना चाहता है। दलाल के चक्कर मे फंसकर नक्सल में नाम लिखवा लेता है। शर्त ये होती है कि झूठा नक्सली बनकर समर्पण करने के बाद सरकार की पॉलिसी के मुताबिक नौकरी पक्की। पर होता क्‍या है जब मनु के साथ 19 नौजवान नक्सल बनकर सरेंडर करते हैं। यह एक भावनात्मक थ्रिलर फिल्‍म है। एक मिशन है ऐसे ही भटके और फंसे हुए मासूमों की जिंदगी बचाने के लिए। फिल्म में गंभीर सामाजिक मुद्दे को दर्शाने के साथ-साथ मनोरंजन का ध्यान रखा गया है।
दिल को छू लेने वाली
निर्मात्री डॉ नेहा शांडिलया ने कहा कि फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। फ़िल्म की कास्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आनेवाली है। संजय मिश्र और विजय राज की जोड़ी बहुत ही सफल होने वाली है। सभी कलाकारों ने दिलो जान से अपने अपने किरदारों को जिया है। रोज क्वाज एंटरटेनमेंट और आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी ये फ़िल्म दर्शकों को एक अलग अहसास दिलाएगी।

No comments:

Post a Comment