Wednesday 23 May 2018

बीएयू कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्व विधायकों का समर्थन


रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल का पूर्व विधायकों का समर्थन मिला है। धरना स्‍थल पर पूर्व विधायक रामचंद्र नायक और रामचंद्र बैठा पहुंचे। उन्‍होंने मांगों का समर्थन किया। आंदोलन में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारी की मांगों को अविलंब पूरा करने को कहा। कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 20वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मुख्यालय, कृषि संकाय और वानिकी संकायों में जाकर नारेबाजी की। 
संघ ने कुलपति और प्रभारी निदेशक प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीनता बरतने एवं लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। संघ ने निलंबित कर्मचारियों के मामले में निदेशक प्रशासन द्वारा किए गए उपहास की भर्त्‍सना भी की। प्रशासन की नीतियों को देखते हुए संघ ने आंदोलन को और तेज किया है। विवि प्रशासन का कहना है कि मांगों को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। हड़ताल जारी रहने से विभाग के समक्ष विवि की छवि धूमिल हो रही है। कर्मचारियों के काम पर लौट आने का साकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। उनकी मांगों पर हो रही कार्रवाई में भी तेजी आएगी। ऐसे में उन्‍हें हड़ताल खत्‍म कर काम पर लौट आना चाहिए।

No comments:

Post a Comment